- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोरोना संकट पर पीएम मोदी की अहम बैठक शुरू,अमित शाह- हर्षवर्धन और ICMR के अधिकारी भी मौजूद
कोरोना संकट पर पीएम मोदी की अहम बैठक शुरू,अमित शाह- हर्षवर्धन और ICMR के अधिकारी भी मौजूद
नई दिल्ली- कोरोना संकट पर पीएम मोदी इस वक्त एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। वर्चुअल हो रही इस अहम बैठक में कोरोना के ताजा हालात और टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा हो रही है।इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के वैज्ञानिक भी मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने एक दिन पहले शुक्रवार को सभी राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर के जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री ने उस समय पर इन जमाखोरों के खिलाफ ऐसे कामों में लिप्त होने के लिए असंतोष व्यक्त किया,जब भारतीय सशस्त्र बल की तीनों भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना कोविड संकट के बीच मानव सेवा में लगी हुई है।
मोदी ने कहा, हमारे तीन सशस्त्र बल जरूरतमंदों की सेवा करने की कोशिश कर रहे हैं और कोविड संकट के बीच ऑक्सीजन ट्रेनें लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर भेज रही हैं। लेकिन ऐसे कई लोग हैं,जो ऑक्सीजन की जमाखोरी में शामिल हैं। राज्यों को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
मोदी ने ग्रामीणों के साथ-साथ पंचायतों से जुड़े लोगों से भी अपील की कि वे मास्क का उपयोग करें, कोविड के प्रत्येक लक्षण को गंभीरता से लें, कोविड परीक्षण के लिए जाएं, कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक विशेष सावधानी बरतें वैक्सीन भी लगवाएं। मोदी ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
