छत्तीसगढ़ में 10 जून तक पहुंच जाएंगे मानसूनी बादल, लेकिन अभी की बरसात ने किसानों का खर्च बढ़ाया

feature-top

कोरोना काल की दिक्कतों के बीच मौसम विभाग ने किसानों को एक राहत भरी खबर दी है। बताया गया कि इस बार मानसून 10 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। अगर सब सामान्य रहा तो मानसूनी बादल 21 जून तक पूरे प्रदेश को ढक चुके होंगे। मानसून के समय से आने से खेती संबंधी कामों में तेजी आएगी।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, सामान्य तौर पर एक जून को केरल के तट पर मानसून पहुंच जाता है। भारत मौसम विभाग ने इस बार इसे एक दिन पहले यानी 31 मई तक केरल तट से टकराने की संभावना जताई है। अगर परिस्थितियां सामान्य रहीं तो मानसून के बादल 10 जून को जगदलपुर पहुंच जाएंगे। 15 जून तक यह रायपुर के ऊपर होंगे और 21 जून तक अम्बिकापुर पहुंचने की संभावना है। एचपी चंद्रा ने कहा, इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। इसमें 96 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है।


feature-top