रायपुर में आज पंजीयन के बाद वैक्सीन लगवाने गए लोगों को अमान्य घोषित कर दिया। जिसे लेकर कोटा स्थित टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। आमजन का कहना है कि सीजी टीका में पंजीयन करने के बाद भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। वहीं कारण पूछने पर फिर से पंजीयन करने की बात कह रहे हैं। इस बात पर केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी और लोगों के बीच जमकर बहस हुआ। 

feature-top

स्वास्थ्य कर्मी की माने तो रविवार को हुए पंजीयन को तकनीकी समस्या के चलते अमान्य किया गया है। जिसके चलते आज फिर से लोगों को पंजीयन करवाया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर वैक्सीन के लिए सुबह से ही लाइन में लगे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तपती धूप में भी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन लगाये हुए हैं।

feature-top