17 May 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 6577 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 149 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,665 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
17 May 2021 04:51PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 6577 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 149 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,665 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
17 May 2021 04:49PM,by: Vikash Kumar
दुर्ग जिले में ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हो गई हैै। चरोदा निवासी 61 वर्षीय महिला का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। महिला ब्लैक फंगस की बीमारी से पीड़ित थी। सोमवार रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद प्रदेश में अब ब्लैक फंगस से मौत का आंकड़ा तीन पहुंच गया है।
17 May 2021 04:47PM,by: Thaneshwar sahu
नारायणपुर जिले में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार जिले में 31 मई रात 10 बजे तक लॉकडाउन के नियम लागू रहेंगे। प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। इस संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में सभी दुकानें सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। वहीं, जिले में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।
17 May 2021 04:34PM,by: Vikash Kumar
उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध संबंधों का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने दूधवाले प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. दोनों ने पति को मारकर उसे पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की और उसकी अधजली लाश को जंगल में फेंक दिया. इतना ही नहीं थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी और पत्नी की भूमिका संदिग्ध होने पर पुलिस की पूछताछ की तो मामले की खुलासा हुआ.
17 May 2021 04:29PM,by: Vikash Kumar
20 साल की उम्र रही होगी मेरी जब पंकज उधास की पहले गजल संग्रह की कैसेट बाजार में आई थी। मखमली आवाज़ के साथ उनका आगाज़ हुआ था।। उनसे पहले देश मे प्राइवेट गजल गानेवालों में जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ही थे। अनूप जलोटा भी आरंभिक दौर में कुछ ग़ज़ल गाये लेकिन जल्दी ही वे भजन सम्राट बन गए। पंकज का काफिला बढ़ता चला गया। वे बड़ी संजीदगी के साथ गजल दर गजल बढ़ते गए और उन चुनिंदा लोगो के गजल को आवाज़ दी जो बड़े सरल शब्दों में बातो को गीत गजल के रूप में आकार देते थे। पंकज ने गजल के मुद्दों में आशिकी औऱ मयखाने को बराबर रोशन किया। एक तरफ रात घटाऐ खुश्बू गाया तो दुसरी तरफ ए गम ए ज़िंदगी कुछ तो दे मशवरा गाया। सावन के सुहाने मौसम में एक नार मिली बादल जैसे गाया तो हुई महंगी बहुत ही शराब है कि थोड़ी थोड़ी पिया करो गाया। मयखाने की रात में पंकज उधास की गजलों ने दशक तक अपना वजूद बनाये रखा। शराब चीज़ ही ऐसी है, ला पिला दे शाकिया पैमाने पैमाने के बाद, सब को मालूम है मैं शराबी नही फिर भी कोई पिलाये तो मैं क्या करूँ, कभी मयखाने तक जाते है और कम भी पीते है, उसको गले लगाना शाकी, न समझो के हम पी गये पीते पीते, जैसे गजलों में उनकी रेशमी आवाज़ ने गजब का कहर ढाया। लगता कि खुद पंकज की आवाज़ का नशा ही सर चढ़ कर बोल रहा हो। पंकज ने आशिकी को भी खूब संवारा। औऱ आहिस्ता कीजिये बाते, धड़कने कोई सुन रहा होगा, घुंघरू टूट गए, चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल,सावन के सुहाने मौसम में , मोहब्बत ना समझ है समझाना जरूरी है, जैसे गजलों में पंकज ने मिजाज़ ए आशिक को सबके सामने रख दिया। पंकज की आवाज़ फिल्मो में कम आयी लेकिन चिट्ठी आयी है,न कजरे की धार, जिये तो जिये कैसे बिन आपके जैसे गीतों ने पंकज की आवाज़ को व्यापक बना दिया। चेहरे से वे हमेशा एक अदब के साथ महफ़िल के रौनक बढ़ाने वाले ही दिखते थे उस पर इतनी शानदार आवाज़ कि सुने तो लगता कि बस पंकज गाते जाए और सामने बैठकर बस सुनते जाए। अंदाज़ है उसमें गीतों का आवाज़ है उनकी गजल जैसी
17 May 2021 04:28PM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आदेश जारी कर 31 मई तक जिले में लॉकडाउन घोषित किया है। लॉकडाउन आदेश में संशोधित करते हुए को-माॅर्बिड, गर्भवती अधिकारियों, कर्मचारियों को एक्टिव ड्यूटी से छूट देते हुए बैंकों को हब-बैकिंग सिद्धान्त अनुसार न्यूनतम 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ 11:00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान की है।
17 May 2021 03:44PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







