बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।

feature-top

बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।

जानकारी के अनुसार पचपेड़वा थाना क्षेत्र डुमरी गांव में दो अज्ञात बदमाशों ने सुधीर कुमार सिंह पर रविवार को चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया बाद में उसे पर पेट्रोल डालकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुधीर को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया हालांकि सुधीर को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।


feature-top