दुखद: पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन, वैक्सीन की दोनों डोज लगी थीं 

feature-top

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल(62)का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

दो महीने पहले ही श्री अग्रवाल ने वैक्सीन की दोनों खुराक भी ली थीं। लेकिन बीते माह वह संक्रमण की चपेट में आ गए।श्रीअग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


feature-top