महाराष्ट्र-गुजरात में ताउते ने मचाई तबाही, कमजोर होकर 11 किमी की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा

feature-top

भीषण चक्रवाती तूफान ताउते ने सोमवार रात में गुजरात, महाराष्ट्र , दमन दीव में जमकर तबाही मचाई। सैकड़ों मकान ढह गए और हजारों की संख्या पेड़ उखड़ेज्। वहीं, इसके चलते दो नौकाएं तट से दूर अरब सागर में चली गई हैं, जिन पर 410 लोग सवार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात के रात करीब 9::30 बजे टकराने के दौरान केंद्र शासित दीव में 133 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

गुजरात मौसम केंद्र की सहायक निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात ताउते गुजरात में पिछले 23 साल में टकराने वाला सबसे विनाशकारी चक्रवात है जो केंद्र शासित दीव और भावनगर जिले के महुवा शहर के बीच कहीं टकराएगा।


feature-top