तोकते चक्रवात : बॉम्बे हाई से समुद्र में मिले 14 शव, गुजरात में मौतों की संख्या बढ़कर 33

feature-top

मुंबई और गुजरात में आए तोकते चक्रवात के कारण काफी ज्यादा जनधन की हानि हुई। चक्रवाती तूफान टाउते के कारण बजरा पी-350 के डूबने के बाद बॉम्बे हाई से समुद्र में 14 शव बरामद किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं। ये लोग बजरा पी-305 पर सवार थे जो चक्रवाती तूफान टाउते के दौरान डूब गया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में पी-305 नौका पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश अभियान अभी भी जारी है दूसरी ओर गुजरात में तूफान के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है.


feature-top