19 May 2021
व्हाट्सएप को अपने प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर बीतें कई महीनों से विवादों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को अपनी नई पॉलिसी को वापस लेने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने इस संबंध में व्हाट्सएप कंपनी के प्रबंधन को एक पत्र भी भेजा है।
19 May 2021 04:30PM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। दिल्ली पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर योगेश तंवर का कोरोना से निधन हो गया है. बता दें कि दिल्ली के एक शूट आउट मामले में योगेश तंवर को बहादुरी के लिए 2018 में प्रमोट किया गया था। वे लीवर की समस्या से भी जूझ रहे थे। वही दिल्ली पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर योगेश तंवर का कोरोना से निधन
19 May 2021 04:25PM,by: Vikash Kumar
सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को रिलीज़ के साथ ही पायरेसी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ख़ुद सलमान ख़ान ने इसको लेकर सोशल मीडिया में चेतावनी भी दी थी कि अगर पायरेसी से फ़िल्म देखने की कोशिश की तो भारी पड़ सकता है। अब इस मामले में तीन वॉट्सऐप और फेसबुक यूज़र्स के ख़िलाफ़ पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ करवायी गयी है,जिन पर फ़िल्म के पायरेटेड वर्ज़न को सोशल मीडिया में लीक करने का आरोप है।
19 May 2021 04:21PM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर की अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षा की तारीखों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। स्नातक व स्नाकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा में बदलाव किया गया है। पहले ये परीक्षा 25 मई से होने वाली थी, लेकिन अब ये परीक्षा एक जून से प्रारंभ होगी। कोरोना के मामले में ठहराव आते ही परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। हालांकि कोरोना के मद्देनजर से 1 जून से परीक्षा की तिथि प्रस्तावित है, लेकिन समय सारिणी और अन्य निर्देश इस बाबत बाद में जारी किये जायेंगे।
19 May 2021 04:21PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 5,680 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 146 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 9,448 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
19 May 2021 04:04PM,by: Vikash Kumar
बलरामपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का मिलिंग क्षमता के अनुरूप कस्टम मिलिंग का कार्य नहीं करने पर कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिले में संचालित 14 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी की है। उन्होंने समय-सीमा पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर राईसमिल को काली सूची में दर्ज करने की बात कही है। जिसमें जय बालाजी राइसमिल, लक्ष्मी राईसमिल, संतोषी राईसमिल, महामाया राईसमिल, मनोकामना राईसमिल, हरिओम राईसमिल, नवदुर्गा राईसमिल, ओम राईसमिल, राजकुमार राईसमिल, आर.के. राईसमिल, सर्वमंगला राईसमिल, शिवशक्ति राईसमिल, हनुमान राईसमिल तथा नालंदा एग्रो राईसमिल शामिल हैं।
19 May 2021 03:59PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







