रायपुर : निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक, पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार

feature-top

राजधानी में निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक हुई। रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लूट का एक विचाराधीन कैदी बुधवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार महासमुंद जेल में बन्द कैदी धनी राम धृतलहरे को 17 मई को रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र स्थित डीकेएस अस्पताल के सी-4 वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां से आज वह हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर जेल प्रहरी कैलाश चंद कोल था। उसे इसकी सूचना सुबह तीन बजे हुई। इसके बाद उसने उच्‍चाधिकारियों को कैदी फरार होने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।


feature-top