मध्य प्रदेश : सिविल जज के नाम का किया दुरुपयोग, गिरफ्तार

feature-top

मध्य प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक सख्स ने गाड़ी में सिविल जज लिखा कर घूम रहा था। इतना ही नही उसने अपने घर के नेम प्लेट पर भी अपने नाम के साथ सिविल जज लिख रहा था। 

दरअसल, भिंड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिंड शहर में दीपक भदौर‍िया नाम का एक शख्स खुद को सिविल जज बताता है लेकिन असल में वह सिविल जज नहीं है. इस बात की सूचना जब भिंड पुलिस को मिली तो भिंड पुलिस ने इस सूचना पर जांच शुरू कर दी.

धीरे-धीरे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती गई तो पुलिस को मालूम हुआ कि दीपक भदौरिया नाम के किसी भी शख्स का सिलेक्शन सिविल जज के लिए नहीं हुआ है. इसके साथ ही दीपक भदौर‍िया नाम के किसी भी शख्स का ट्रेनिंग में भी कोई नाम नहीं था. इस बात की पुष्टि हो जाने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा ने फर्जी सिविल जज के स्वतंत्र नगर वाले निवास पर पहुंचकर फर्जी सिविल जज दीपक भदौरिया को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त किया है. उसके घर के बाहर और कार पर नेम प्लेट पर सिविल जज लिखा हुआ है. पकड़ा गया दीपक उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला है.


feature-top