20 May 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले में कोविड संक्रमण से प्रभावित मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 4 सेवा रथ एम्बुलेंस का आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल लोकार्पण किया। राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर बघेल ने हरी झण्डी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण द्वारा ये एम्बुलेंस राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रदान की गई हैं।
20 May 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध टूल किट के मामले में कांग्रेस द्वारा कराई गई एफ़आईआर को लेकर भाजपा व मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रदेश, ज़िला, मंडल व बूथ इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कल 21मई को अपने-अपने निवास पर धरना देकर प्रदेश कांग्रेस और उसकी सरकार के प्रति अपना कड़ा ऐतराज़ दर्ज कराएंगे।
20 May 2021 03:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 5,212 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 113 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 9,501 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
20 May 2021 03:49PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर भारत में जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा तीन लाख से नीचे रहा, लेकिन चिंता की बात यह है कि मौतों का आंकड़ा अभी भी 4 हजार के करीब ही है। इस बीच खबर है कि प्लाज्मा थेरेपी के बाद अब रेमेडिसविर को कोरोना ट्रीटमेंट से हटाने पर विचार हो रहा है।
20 May 2021 03:02PM,by: Vikash Kumar
आयकर विभाग अगले महीने की शुरुआत में करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल आईटीआर दाखिल करने और अन्य कर संबंधी कार्यों के लिए किया जा सकेगा। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नया पोर्टल अधिक सुविधाजनक होगा। मौजूदा वेब पोर्टल एक जून से छह जून तक बंद रहेगा।
20 May 2021 03:02PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महासमुंद जिले में उजागर महिला एवं बाल विकास विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार एवं योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा की बहने एक दिवसीय धरने पर बैठी। विदित हो कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार में महत्वकांक्षी और लोकप्रिय जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत गरीब कन्याओं का विवाह आयोजन होता था जिसमें उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग के सामान प्रत्येक कन्या को सरकार द्वारा भेंट स्वरूप उपलब्ध कराया जाता था। ठीक उसी प्रकार प्रदेश में सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए रेडी टू ईट खाद्यान्न योजना भी भाजपा सरकार के द्वारा चलाया जा रहा था परंतु पिछले 2 वर्षों से इन दोनों योजनाओं में महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके चलते शासकीय कर्मचारी सुधाकर बोधले जी के द्वारा जांच की गई जांच की रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारी को सौंपी गई। उसके बावजूद दोषी कर्मचारी और इस मामले में कोई भी कार्यवाई नहीं की गई जिसके फलस्वरूप शासकीय अधिकारी सुधाकर बोधले जी न्याय की मांग करते हुए अनशन पर बैठ गए। जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस भ्रष्टाचार के मामले को प्रकाश में लाने वाले अधिकारियों का मुंह दबा रही है और कहीं ना कहीं इस भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार का संरक्षण दोषियों को प्राप्त है। इन्हीं दो योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की महिला मोर्चा ने अपने अपने घरों के सामने प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि गरीब कन्याओं के अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा सदा तैयार खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। रेडी टू ईट खाद्यान्न योजना में हो रही गड़बड़ी को लेकर उन्होंने कहा है कि गरीब कुपोषित बच्चों को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा की बहनें सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि समय रहते भ्रष्टाचारो का निराकरण नहीं हुआ तो महिला मोर्चा बड़े आंदोलन करेगी।
20 May 2021 02:37PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









