चक्रवात चेतावनी : तोकते चक्रवात के बाद "यास" चक्रवात के आने की संभावना

feature-top

मौसम विभाग ने एक बार फिर चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसबार तोकते चक्रवात को लेकर नहीं बल्कि बंगाल की खाड़ी में ‘यास’ तूफान की आने का अलर्ट जारी किया गया है। 

ताउते चक्रवात के तूफान से देश अभी उबरा भी नहीं है कि एक दूसरे चक्रवात के आने की खबर आ रही है। इस बार देश के पूर्वी तट से सटे अंडमान निकोबार से लेकर ओडिसा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों, कॉमर्शियल-जहाज और कार्गो-शिप्स को 22-26 मई के बीच समंदर में ना जाने की चेतावनी दी है।


feature-top