श्रीलंका दौरे पर इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कप्तानी, कैसी होगी संभावित टीम

feature-top

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरा पर लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलने जाने वाली है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान अनुभवी ओपनर शिखर धवन के हाथों मे दी जा सकती है। इस दौरे के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चुने गए खिलाड़ी जिनको ज्यादा मौके नहीं मिले थे उनको टीम में जगह दी जा सकती है।

इस दौरे के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर देवदत्त पडिक्कल। वहीं कोलकाता के बल्लेबाज नीतिश राणा का नाम सबसे आगे चल रहा है। राहुल तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई थी लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया। उनको भी श्रीलंका जाने वाली टीम में जगह मिलना तय माना जा रहा है।

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आइपीएल के पिछले सीजन में अच्छा खेल दिखाने का इनाम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन करते हुए दिया गया था। दुर्भाग्य से वह चोटिल हो गए और उनका डेब्यू नहीं हो पाया। इस सीरीज में वरुण पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे खलील अहमद को भी वापसी का मौका मिल सकता है।

खबरों की माने तो भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए 5 जुलाई को रवाना होगी। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को हफ्ते भर के क्वारंटाइन में रहना होगा। इसे दो भाग में बांटा जाएगा पहले तीन दिन हार्ड क्वारंटाइन होंगे जिसमें खिलाड़ियों को होटल के कमरे में बंद रहना होगा। इसके बाद के चार दिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी।


feature-top