म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से 5,600 से अधिक लोग आए मिजोरम, 18 सांसद भी शामिल

feature-top

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह तक म्यांमार में लगभग 60,700 महिलाएंबच्चे और पुरुष ​आंतरिक रुप से विस्थापित ​हुए हैं और उनमें से करीब 4,000 - 6,000 लोग भारत चले गए हैं।

म्यांमार से फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से 5,600 से अधिक लोग मिजोरम आए हैं,जिनमें 18 सांसद शामिल हैं, पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक शरणार्थी अपने घर वापस लौट गए हैं।अधिकारी ने राज्य पुलिस के सीआईडी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि म्यांमार के कुल 5,673 नागरिकों ने मिजोरम में शरण ली।


feature-top