सूरजपुर में कलेक्टर ने नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराने आदेश जारी किए है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

feature-top

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए हैं कि सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान नवयुवक के क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए।

feature-top