सूरजपुर कलेक्टर आईएएस रणबीर शर्मा का वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए देखा गया। (एनसीपीसीआर) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार आईएएस रणबीर शर्मा के खिलाफ एफआईआर और उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

feature-top

बता दें कि युवक को बीच सड़क थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा तत्काल प्रभाव से हटाए दिए गए हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सीएम ने ट्वीट में लिखा कि ''सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।''

feature-top