राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बढ़ाया लॉकडाउन, मंत्री परिषद बैठक के बाद लिया गया फैसला

feature-top

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए राज्य में 7 जून तक के लिए लोकडाउन बढ़ा दिया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला राज्य के सभी मंत्रियों की सहमति के बाद लिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल मंत्री परिषद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया था जिसमें सभी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए थे। जिसके बाद फैसला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप दिया गया था।


feature-top