इतिहास में 24 मई का दिन

feature-top

24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1994 - मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।

2000 - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।

2002 - नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।

2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।

2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।

2007 - एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।

2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।

 

24 मई को जन्मे व्यक्ति

1819 - महारानी विक्टोरिया - ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी

1896 - करतार सिंह सराभा - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।

1955 - राजेश रोशन - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं।

1952 - रंजन मथाई - भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव'।

1954 - बछेंद्री पाल - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।

1928 - जन कृष्णमूर्ति - 2001 से 2002 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1920 - नीलमणि राउत्रे - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1899 - काज़ी नज़रुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।


feature-top