24 May 2021
जशपुर जिले के में कोविड अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में आग लगने की सूचना मिल आ रही है। जानकारी के अनुसार प्लांट के कंट्रोल यूनिट में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी है। प्लान्ट से धुआं निकलते देख वहाँ भर्ती मरीजो में अफरा तफरी मच गई । हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की पहुंच चुकी है। फिलहाल हालात सामान्य है। जशपुर : कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगी आग
24 May 2021 04:38PM,by: Vikash Kumar
रायपुर :प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह टूलकिट मामले में बुरी तरह फंस गए हैं और अब वे नाखून कटवाकर शहीद होने की कोशिश कर रहे हैं. पार्टी में हाशिए पर डाले जा चुके रमन सिंह किसी तरह से प्रासंगिक दिखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे अब सफल नहीं होने वाले हैं. रमन सिंह नाखून कटवाकर शहीद होने की कोशिश कर रहे हैं: वर्ल्यानी
24 May 2021 04:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : उड़ीसा एवं बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात ‘‘यास‘‘(YAAS) की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से दक्षिण पूर्व रेलवे से संबंधित कई गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो को चक्रवात ‘‘यास‘‘ तूफान के कारण रद्द किया गया है। विवरण इस प्रकार हैः-
24 May 2021 04:20PM,by: Thaneshwar sahu
कोण्डागांव, बस्तर संभाग में हरा सोना के नाम से विख्यात तेंदूपत्ता के संग्रहण का समय आते ही वनवासियों के चेहरों में खुशी की लहर दौड़ जाती है। तेंदूपत्ता कोण्डागांव के वनांचलों में बहुतायत मात्रा में प्राप्त होता है। यह जनजातिय संस्कृति का भाग होने के साथ आर्थिक दृष्टिकोण से भी वनवासियों के लिए आवश्यक है। पहाड़ी-पठारीय क्षेत्र होने एवं खेती के वर्षा पर निर्भरता के कारण ग्रीष्म ऋतु में वनांचलों की आय का एकमात्र साधन तेंदूपत्ता संग्रहण होता है। ऐसे में वर्ष 2021 के प्रारंभ के बाद लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के कारण तेंदूपत्ता संग्रहण के इस सीजन में लाॅकडाउन का ग्रहण लग गया था। जिससे बैंकों में लेन-देन केवल सीमित मात्रा में किया जाने लगा। इससे ग्रामीणों को तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि जो कि उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित की जाती थी, प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग के द्वारा राज्य शासन को तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि नगद हस्तांतरण की अनुमति प्रदान करने हेतु पत्राचार किया गया। जिसपर राज्य शासन द्वारा वनावासियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नगद भुगतान हेतु जिला प्रशासन को अनुमति प्रदान कर दी। इस पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभी लघु वनोपज समितियों को नगद भुगतान का आदेश जारी किया गया।
24 May 2021 04:07PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 4,209 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 60 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 8,685 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
24 May 2021 03:56PM,by: Vikash Kumar
शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत निजी कोविड चिकित्सालयों में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों को डॉ.खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना व आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया जाना है। लेकिन जिंदल हॉस्पिटल एवं संजीवनी नर्सिंग होम रायगढ़ द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
24 May 2021 03:37PM,by: Vikash Kumar
सागर पहलवान की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील पहलवान को छह दिन की रिमांड पर लिया है। यह मामला अब क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गया है। इसलिए रिमांड पर पूछताछ भी क्राइम ब्रांच के जरिए की जाएगी। पुलिस सुशील से न केवल हत्याकांड को लेकर बल्कि फरारी के दौरान मदद करने वालों को लेकर भी जांच करेगी। इसके अलावा वारदात में सुशील के साथ मौजूद रहे उसके साथियों की भी तलाश करेगी।
24 May 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। झीरम घाटी के नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित कई नेता और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो गए थे।
24 May 2021 03:12PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







