केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की गाइडलाइंस जारी : टीकाकरण में पहचानपत्र दिखाना नहीं अनिवार्य

feature-top

देश में टीकाकरण अभियान जारी है। 18-44 उम्र वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए 'कोविन' पोर्टल या राज्य द्वारा लागू एप या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही कोई भी पहचान पत्र लेकर जाना होता है। 

वही केंद्र ने ऐसे लोगो को पहचान पत्र अनिवार्य को लेकर छूट दी है, जिनके पास आमतौर पर कोई पहचान पत्र नहीं होता है। इनमें विभिन्न धर्मों के साधु/संत, जेल के कैदी, वृद्धाश्रम के लोग, भिखारी, पुनर्वास केंद्रों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं। अब इन लोगों को बिना पहचान पत्र के भी टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई है।


feature-top