सत्ता में बैठे अज्ञानी लक्षद्वीप को बर्बाद कर रहे हैं, मैं लोगों के साथ हूं- राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लक्षद्वीप में प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता ज़ाहिर की है।

लक्षद्वीप में विपक्षी दल प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल की हालिया नई नीतियों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो जन- विरोधी सुधार कर रहे हैं।

इस मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया,लक्षद्वीप समुद्र में भारत का गहना है। सत्ता में बैठे अज्ञानी कट्ट लोग इसे बर्बाद कर रहे हैं। मैं लक्षद्वीप के लोगों के साथ हूं।


feature-top