दिल्ली को मिलेगी रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन: अरविंद केजरीवाल

feature-top

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि स्पूतनिक वी के निर्माताओं ने दिल्ली को वैक्सीन देने पर सहमति जताई है।

हालांकि, इस वैक्सीन की कितनी डोज़ दी जाएंगी इस पर अभी फ़ैसला नहीं हुआ है।

स्पूतनिक वी कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ रूस में निर्मित वैक्सीन है। भारत में इसके इस्तेमाल को मंज़ूरी दी जा चुकी है।

सीएम केजरीवाल ने बताया,श, "स्पुतनिक वी के निर्माताओं के साथ बातचीत जारी है। वो हमें वैक्सीन देंगे लेकिन कितनी इस पर अभी फ़ैसला नहीं हुआ है। हमारे अधिकारी और वैक्सीन निर्माताओं के प्रतिनिधियों की मंगलवार को मुलाक़ात हुई है।

 इससे पहले दिल्ली सरकार ने जानकारी दी थी कि फ़ाइज़र और मॉडर्ना कंपनियों ने सीधे राज्य सरकार को वैक्सीन बेचने से मना कर दिया है। कंपनियों का कहना है कि वो सीधे केंद्र सरकार से इस संबंध में बात करेंगी। कुछ और राज्यों ने भी फ़ाइज़र और मॉडर्ना के वैक्सीन बेचने से इनकार करने की जानकारी दी थी। 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बढ़ रहे म्यूकरमायकोसिस के मामलों की भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) के क़रीब 620 मामले हो गए हैं लेकिन इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की कमी है।


feature-top