इतिहास में 30 मई का दिन

feature-top

30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।

1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।

1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।

1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।

2008 -

सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।

अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।

2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

 

30 मई को जन्मे व्यक्ति

1935 - देबू चौधरी - भारत के प्रख्यात सितार वादक थे।

1909 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।

1947 - वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री।


feature-top