30 May 2021
जापान की सरकार देश में कोरोना वैक्सीन को बढ़ावा देने की पूरी तैयारी में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के पैनल ने 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए बच्चों के लिए अमेरिका के फाइजर COVID-19 वैक्सीन के उपयोग का विस्तार करने को मंजूरी दी है। 31 मई को, जापान स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 12 से 15 वर्ष की आयु के लोगों के लिए टीका मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए एक बैठक में निर्णय लेने की उम्मीद है।
30 May 2021 05:14PM,by: Vikash Kumar
राजधानी पटना कोरोना संक्रमण से उपजे भयावह हालात के बाद धीरे-धीरे बीमारी के प्रकोप से बाहर आ रहा है, नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं. इसी क्रम में बीते दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद भी अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे. सांसद को देखते ही हाल-चाल से पहले सवालों की बौछार शुरू हो गई, तो उन्हें कोरोनाकाल में अपनी गैरमौजूदगी को लेकर सफाई देनी पड़ी.
30 May 2021 05:14PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत का तांडव जारी है। इस मामले में अब तक 44 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं मृतकों व अस्पताल में भर्ती लोगों के परिजनों ने जहरीली शराब के सेवन की बात कही है। वहीं तहसील कोल व तहसील खैर के गाँव-गाँव में ज़हरीली शराब के सेवन से जहां मौत का आंकड़ा 64 पहुंच चुका है।
30 May 2021 04:22PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर भीम सिंह के प्रयासों से रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में उपार्जित धान का शत -प्रतिशत उठाव पूरा हो चुका है। फरवरी में प्रदेश में 14 जिलों को आबंटन मिलने के बाद रायगढ़ प्रदेश का पहला जिला बन गया है जहां मार्च 2020 अंत तक के सम्पूर्ण धान का डीओ जारी कर उठाव कर लिया गया है।
30 May 2021 04:22PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 1,655 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 37 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 4,521 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
30 May 2021 04:16PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वृक्षारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक जून 2021 से ”मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना” लागू की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिक, निजी भूमि की उपलब्धता अनुसार तथा सभी ग्राम पंचायतों एवं संयुक्त वन प्रबंधन समितियां योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के सबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और वनमण्डलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
30 May 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र सचिवालय में आज बम की खबर से सनसनी फैल गई थी. हालांकि अब ये जानकारी फर्जी साबित हुई है. बम निरोधक दस्ते के जरिए मंत्रालय में की गई जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है. मुंबई पुलिस पीआरओ ने बताया कि मंत्रालय परिसर में तलाशी अभियान पूरा हो गया है और कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
30 May 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला को सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार DRI की टीम ने सांखला को दुर्ग जिले से गिरफ्तार कर शुक्रवार को सागर ले गई, जहां सांखला से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
30 May 2021 03:05PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ शासन ने संजय गुहे को बड़ी जिम्मेदारी दी है। संजय गुहे को अंबिकापुर के जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में दायित्व की जिम्मेदारी दी है। जिला शिक्षा अधिकारी आईपी गुप्ता 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर संजय गुहे को अस्थाई जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव एआर खान जारी किया है।
30 May 2021 02:53PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




