30 May 2021
जगदलपुर पुलिस ने फर्जी तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर उगाही करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जगदलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लाॅकडाऊन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है कह कर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारोें पर फर्जी तरीके से चालान काटकर रुपए पैसे की उगाही किया जा रहा है। इस पर तहसीलदार के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। इस मामले के संदेही जीत एवं मो. शाहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों की तलाशी लेने पर 16 फर्जी चालान प्रति जिनमें 5 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ है और 5,000 रुपए, 2 मोबाइल और आरोपी जीत रक्षित के पास 1 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है, आरोपियों को कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
30 May 2021 02:48PM,by: Vikash Kumar
सूरजपुर जिले के ग्राम धरसेड़ी के आमापारा में रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा के तहत बन रहे कुएं की खुदाई के दौरान दबे तीनों श्रमिकों का शव रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। शनिवार शाम हुए इस हादसे के बाद रविवार की सुबह जमीन मालिक नानसाय का शव निकाला गया, इसके 5 घंटे बाद दूसरे श्रमिक तथा 2 घंटे बाद तीसरे श्रमिक का शव निकाला गया।
30 May 2021 02:13PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ किसान सभा व आदिवासी एकता महासभा सहित किसान आंदोलन में कई संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 5 जून को भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य भाजपाई जन प्रतिनिधियों के कार्यालयों और घरों के समक्ष किसान विरोधी तीनों कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। इसके साथ ही इन कानूनों की वापसी की मांग करेंगे।
30 May 2021 01:45PM,by: Vikash Kumar
कोरोना से दिवंगत हुए मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी । यह सहायता संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत् दी जायेगी। इसके अतिरिक्त जो मीडिया कर्मी कोविड से पीड़ित होने पर अस्पताल मे भर्ती होकर इलाज कराये हैं, उनके इलाज में आये खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत् राज्य शासन करेगा। कोविड पीडित संचार प्रतिनिधियों के परिवारो की जानकारी जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा अपने एकत्र की जी रही है।
30 May 2021 01:27PM,by: Vikash Kumar
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने पेट्रोलियम की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि और बढ़ती मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कोविड- 19 वैश्विक महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है।
30 May 2021 01:04PM,by: Vikash Kumar
कोरोना काल एवं बेमौसम बारिश की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में 12.80 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया। 12.09 लाख संग्राहकों द्वारा यह तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया है, जिन्हें 512 करोड़ रूपये संग्रहण पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा। राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण के यह आंकड़े इसलिए भी उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी एवं खराब तेंदूपत्ता सीजन के कारण पूरे देश में तेंदूपत्ता के संग्रहण में 30-40 प्रतिशत की कमी आई है। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना काल एवं मौसम की दिक्कत के बावजूद भी संग्राहकों से तेंदूपत्ता एवं अन्य लघु वनोपजों का क्रय कर रही है। इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है एवं आय प्राप्त हो रही है।
30 May 2021 01:04PM,by: Vikash Kumar
रायपुर, हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया रायपुर चैप्टर ने कोविड -19 : जनसंपर्क एवं मीडिया के समक्ष चुनौतियां और समाधान विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि बुरे वक्त को अच्छे वक्त में बदलने का कार्य केवल मीडिया ही कर सकता है। जनसंपर्क और मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के पूरक के रुप में कार्य करते है। व्यवस्था और आमजन के बीच सेतू का कार्य दोनों पर निर्भर रहता है । उन्होंने कहा कि बाजार की शक्ति से जनसंपर्क और मीडिया को बचाने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो यह अपना मूल उद्देश्य छोड़ सकता है। हमें ऐसे सत्य को खोजना है जो लोक हितकारी हो। समाचार पत्र पर बात रखते हुए कहा कि समाचार पत्रों को आमजन की भाषा कहा जाता है जिसको वह अपनी मुख्य भूमिका मानते है। हर पत्रकार को पत्रकारिता इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए ताकि पत्रकारों में आदर्श पत्रकारिता की स्थापना हो सके। साथ ही हम सबको अपनी जड़ों की ओर लौटने की भी आवश्यकता है ताकि पत्रकारिता अपने मुख्य उद्देश्य जनकल्याण से लोगों को जोड़ सके।
30 May 2021 12:55PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




