30 May 2021
SBI ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है, SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट करते हुए बताया कि, 'कोरोना महामारी में अपने ग्राहकों का समर्थन करने के लिए SBI ने चेक और निकासी फॉर्म के माध्यम से गैर-घरेलू नकद निकासी की सीमा बढ़ा दी है.
30 May 2021 06:58AM,by: Vikash Kumar
देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियों कार्यक्रम मन की बात के जरीए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के 77वें संस्करण में पीएम मोदी ने कोरोना महामारी, चक्रवात ताउते और यास का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि देश की जनता इनसे पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। उन्होंने इन आपदाओं में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवदेना प्रकट की।
30 May 2021 06:22AM,by: Thaneshwar sahu
भारत को कोरोना से जुड़ी रिसर्च में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। नागपुर की नेशनल इनवायरनमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इस्ट्यूट ने कोरोना टेस्ट का आसान तरीका ढूंढ लिया है। इससे 3 घंटे में ही RT-PCR जितने सटीक नतीजे मिलते हैं। NEERI ने इसे सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट नाम दिया गया है। इसका मतलब है नमक के पानी से गरारे से कोरोना की जांच। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कल शनिवार को इसे अप्रूवल दे दिया है। NEERI ने कहा है कि वे देशभर में इस प्रोसेस से टेस्ट बढ़ाने के लिए लैब्स की मदद करेंगे।
30 May 2021 06:21AM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देश में करीब डेढ़ महीने बाद कोरोना संक्रमण के रोजाना मामले 1.65 लाख के पास पहुंचे हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी भी आ रही है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,65,553 नए मामले सामने आए हैं। यह 12 अप्रैल के बाद देश में एक दिन में आए सबसे कम मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3.460 लोगों की मौत हुई है।
30 May 2021 05:29AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






