कोरोना अपडेट: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए 1.65 लाख मामले, डेढ़ महीने आए सबसे कम केस

feature-top

 देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देश में करीब डेढ़ महीने बाद कोरोना संक्रमण के रोजाना मामले 1.65 लाख के पास पहुंचे हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी भी आ रही है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,65,553 नए मामले सामने आए हैं। यह 12 अप्रैल के बाद देश में एक दिन में आए सबसे कम मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3.460 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना से 2,76,309 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर भारत में अब तक कुल 2,54,54,320 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। इससे भारत की रिकवरी दर बढ़कर 91.25% हो गई है। कोरोना रिकवरी के अलावा सक्रिय केस में भी गिरावट देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,14,216 एक्टिव केस कम हुए हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 21,14,508 एक्टिव केस हैं। एक्टिव दर घटकर 7.58% हो गई है।


feature-top