एआइएडीएमके से निलंबित नेता शशिकला राजनीति में वापसी करने की तैयारी में हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से ऐन पहले राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करने वाली शशिकला ने अपनी वापसी के संकेत दिए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वो पार्टी के एक नेता से बात कर रही हैं और राजनीति में वापस आने का भरोसा दिलाया है।

feature-top

बता दें कि हाल ही में राज्य में हुए चुनावों में डीएमके की जीत हुई है और एआइएडीएमके सत्ता से बाहर हो गई है। फोन कॉल की पुष्टि एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन के निजी सहायक जनार्थन ने की है। फोन कॉल पर शशिकला कहती सुनाई दे रही हैं- चिंता मत करो, निश्चित रूप से पार्टी की चीजें ठीक हो जाएंगी। सब बहादुर बनो। एक बार कोरोना महामारी खत्म हो जाए, मैं वापसी करूंगी।

जवाब में पार्टी नेता ने कहा, 'हम आपके पीछे रहेंगे अम्मा।' इससे पहले मार्च में पार्टी से निलंबित चल रहीं अन्नाद्रमुक नेता ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने अपना एक बयान जारी कर कहा था कि वह खुद को राजनीति से अलग कर लेंगी। उन्होंने कहा था, 'मैंने खुद को राजनीति से अलग कर लिया है और अपनी देवी अक्का (जयललिता) के शासन के लिए प्रार्थना की।'

feature-top