मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस की जांच कर रही एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नोटिस भेजा है. इस नोटिस के जरिए उन्हें सूचना दी गई है कि 2 जून को एसआईटी की टीम पेन ड्राइव लेने और बयान दर्ज करने के लिए बंगले पर पहुंचेगी.

feature-top

दरअसल, पूर्व सीएम कमलनाथ ने हनी ट्रैप से जुड़ी पेन ड्राइव सबके और खुद के पास होने की बात कही थी. इसी बयान के बाद अब एसआईटी सक्रिय हो गई है. इस बयान को एसआईटी ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है. इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए जिस पेन ड्राइव का जिक्र कमलनाथ के द्वारा किया गया उस पेन ड्राइव को एसआईटी अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच करेगी.

feature-top