छत्तीसगढ़ के सूरजपुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है।खबर है कि जिस हेलीकाप्टर से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जिस धरसेड़ी गांव गए थे।वापसी के दौरान उसका शीशा क्रैक हो गया।हालांकि इस घटना में किसी को चोट लगने की खबर नहीं मिली है। इस घटना के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।

feature-top

बता दें कि सूजरपुर जिले के धरसेड़ी गांव में कुएं की खुदाई के दौरान तीन लोग दब गए थे।जिनकी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए आज मंत्री टीएस सिंहदेव गांव पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, वापसी के दौरान उनके हेलीकॉप्टर का शीशा क्रैक हो गया।

गौरतलब है कि गांव में मनरेगा के तहत कुएं की खुदाई करवाई जा रही थी। खुदाई के दौरान कुएं की मिट्टी धसकन से तीन मजदूर दब गए। मिट्टी में दबे मजदूरों की लाश को प्रशासन ने 24 घंटे तक मशक्कत कर बाहर निकाला है।

feature-top