हरियाणा : पीजीआई के बाद राम रहीम वापस भेजा गया जेल

feature-top

हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को गुरुवार सुबह लगभग सात बजे पीजीआई लाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद कड़ी सुरक्षा में पीजीआई लाया गया। हालांकि दो घंटे बाद जांच और दवा देकर डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के पेट में दर्द उठा। उन्होंने दर्द असहनीय बताया। आनन-फानन में राम रहीम को आईजीआई रोहतक लाया गया। यहां लगभग दो घंटे तक डॉक्टरों ने उनकी जांचें कीं। उन्हें दवा दी गई। उन्हें पेट दर्द में आराम मिल गया और जांच में भी कुछ नहीं निकला इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया।


feature-top