03 Jun 2021
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक संदिग्ध आतंकी हमले को नाकाम किया गया है। एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को एक विमान में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली है। जानकारी के अनुसार यह विमान अफ्रीकी देश चाड़ से आया था. फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने संकेत दिए हैं कि गुरुवार को प्रधानमंत्री के कहने पर क्राइसिस यूनिट ने एयर फ्रांस के विमान में संदिग्ध डिवाइस को खोला. फ्रांस : पेरिस एयरपोर्ट पर विमान में मिली विस्फोटक सामग्री
03 Jun 2021 04:29PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 1,619 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 22 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 3,854 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
03 Jun 2021 04:11PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने सरकार के उस दावे पर सवाल उठाए जिसमें कहा गया कि जून में 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी. प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि क्या दोनों कंपनियों की उत्पादकता में 40 फीसदी का इजाफा हो गया है. इसके अलावा उन्होंने सरकार से वैक्सीन बजट के 35 हजार करोड़ रुपये पर भी सवाल किया है।
03 Jun 2021 04:10PM,by: Vikash Kumar
कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला पंचायत अन्तर्गत जिले के चयनित गौठानों एवं उड़ान केन्द्रों में संचालित आजीविका गतिविधि एवं कौशल विकास कार्य हेतु तकनीकी सहायक (एजेंसी) नियुक्त कार्य हेतु फर्म, संस्था की आवश्यकता है। इस क्रम में रूचि के अभिव्यक्ति के तहत् इच्छुक फर्म एवं संस्था से उक्त कार्य के लिये मोहर बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की गई थी परन्तु समय-सीमा के पश्चात् भी लाॅकडाउन के कारण अधिकतम फर्मों द्वारा निविदाएं कार्यालय को प्राप्त नहीं हो सकी थी। जिसके कारण निविदा जमा करने की तिथि में संशोधन कर 30 मई के स्थान पर 10 जून सायं 5.30 बजे तक निविदाएं निविदाएं पुनः आमंत्रित की गई हैं। निविदा 15 जून को सायं 4.00 बजे जिला पंचायत कोण्डागांव के सभाकक्ष में खोली जायेंगी। इस हेतु नियम व शर्तें एवं अन्य दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
03 Jun 2021 04:10PM,by: Vikash Kumar
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड स्थित ग्राम बेमता-सरोरा में निजी क्षेत्र के इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण श्री रामेश्वर तेली, छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा उपस्थित थे।
03 Jun 2021 03:43PM,by: Vikash Kumar
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पांच राज्यों के प्रभारी सचिव की नई सूची जारी की है। जारी सूची में सांसद सप्तागिरी शंकर उलका को छत्तीसगढ़ का प्रभार दिया गया है।बता दें कि प्रभारीयो छत्तीसगढ़ में प्रभारी सचिव का एक पद रिक्त था इस रिक्त पद पर सप्तागिरी शंकर उलका की नियुक्ति की गई है। वे प्रभारी चंदन यादव के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। शंकर उलका को छत्तीसगढ़ का प्रभार
03 Jun 2021 03:43PM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में शहरी गरीब आवासहीनों को सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान उपलब्ध कराने की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए 36 हजार 177 आवासों के निर्माण के लिए 1 हजार 188 करोड़ 28 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रस्तावों पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक में यह स्वीकृति दी गई। शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिलने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
03 Jun 2021 03:03PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






