03 Jun 2021
कोरिया कलेक्टर एस एन राठौर द्वारा श्रीमती अरूंधती राज, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, क्षेत्र सरभोका, कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मनेन्द्रगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना एवं शासकीय कार्य में अनियमिता एवं लापरवाही बरतने के कारण छत्तीगसढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
03 Jun 2021 02:29PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल मुंगेली का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्चुअल कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक भी जुड़े। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
03 Jun 2021 02:29PM,by: Vikash Kumar
कश्मीरी पंडित और भाजपा नेता राकेश पंडिता का शव जम्मू स्थित उनके घर लाया गया। अर्थी उठते ही लोग फफक-फफककर रोने लगे।अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों का जल्द से जल्द खात्मा किया जाए। कब तक कश्मीरी पंडित इसी तरह अपनी जान गंवाते रहेंगे। बता दें कि कायराना हमला करते हुए आतंकियों ने बुधवार को उनकी हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
03 Jun 2021 01:30PM,by: Imran Khan
जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना भी बनाई गयी है । संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर ने आज कोडार बांध में इको पर्यटन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों, बुद्ध वाटिका शेड निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया ।वन विभाग द्वारा आज के इस कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया गया । कुहरी से सिरपुर तीन बुद्ध उपवन का भी शिलान्यास किया गया ।
03 Jun 2021 01:13PM,by: Vikash Kumar
महासमुन्द जिले के 24 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को शुक्रवार 04 जून को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। आज चौथा दिवस 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने टीकाकरण केन्द्रों के नाम जारी कर दिए है।
03 Jun 2021 01:13PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





