03 Jun 2021

Generic placeholder image

दिल्ली हाई कोर्ट में आज एक अजीब वाक्या सामने आया जब कोर्ट को एक वकील को झिड़कना पड़ा। जिसकी वजह से कोर्ट की कार्रवाई थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ। दरअसल, मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही थी, सुनवाई को दौरान कोई शख्स बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गाने लगातार गुनगुना रह था, जिसकी वजह से कोर्ट की कार्यवाही बाधित होने लगी। इसके बाद कोर्ट ने उस शख्स की आवाज बंद करने (म्यूट) करने का आदेश दिया और कार्रवाई आगे बढ़ी। बाद में कोर्ट ने आदेश दिया कि गाना गाक कोर्ट की कार्वाई बाधित करने वाले शख्स की पहचान की जाए और उसके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया जाए।

03 Jun 2021 01:48AM,
by: Vikash Kumar