03 Jun 2021
एक ओर देश में वैक्सीन की कमी के चलते लोग टीकाकरण में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र व राज्य सरकारों के बीच आरोप का सिलसिला जारी है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि मई में राज्यों को 7.9 करोड़ खुराक दी गईं, लेकिन इनमें से 5.8 करोड़ ही लग पाई हैं।
03 Jun 2021 06:01AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने पर्वतारोही नैना सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी, ट्वीट के माध्यम से कहा - छत्तीसगढ़ की गौरव, बस्तर की बेटी पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। मैं नैना के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। नैना ने अपने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से यह कर दिखाया है।
03 Jun 2021 06:01AM,by: Vikash Kumar
भारत बायोटेक, कोवैक्सिन द्वारा निर्मित कोरोनावायरस रोग (कोविड -19) टीकों का परीक्षण पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दो से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर शुरू हुआ। इसकी मंजूरी 11 मई को ही DCGI द्वारा दे दी गई थी। एम्स पटना में बच्चों पर कोवैक्सिन का परीक्षण शुरू
03 Jun 2021 05:19AM,by: Babuaa Desk
हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ने पर उसे वापस पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है. राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया है. गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया.
03 Jun 2021 05:19AM,by: Vikash Kumar
उत्तरप्रदेश के 18 जिलों के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में घोटाले के मामले में राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जारी पत्र के बाद हड़कंप मच गया है. जिसमे यूपी के गोंडा जिले में 96.987 लाख रुपये की अनियमितता मिली है. इस मामले में सीडीओ शशांक त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया कि ये मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद जो दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
03 Jun 2021 04:52AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






