03 Jun 2021
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल हेतु शिक्षकों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति अस्थाई रूप से की जानी है। इस हेतु प्रत्येक शाला की आवश्यकता के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षक एवं कर्मचारियों में से योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 जून 2021 निर्धारित की गई है। प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन के प्रारूप का अवलोकन जिला शिक्षा कार्यालय के सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर किया जा सकता है।
03 Jun 2021 11:57AM,by: Vikash Kumar
बैंक घोटालेबाज़ और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में कोई राहत नहीं मिली है. तीन घंटे लंबी चली सुनवाई के बाद डोमेनिका कोर्ट ने मेहुल की जमानत अर्जी खारिज कर दी. मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान चोकसी ने डोमेनिका में अवैध घुसपैठ के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 जून को होगी. चोकसी व्हीलचेयर पर बैठकर मजिस्ट्रेट के सामने पहुंचा था. प्रत्यार्पण करने के मामले में आज डोमिनिका की हाई कोर्ट में फिर सुनवाई होगी. कोर्ट मेहुल के भारत प्रत्यर्पण का फैसला सुना सकता है. मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी खारिज
03 Jun 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
रायपुर में अवैध सैनिटाइजर फैक्ट्री में ड्रग विभाग ने छापा मारा है। कटोरा तालाब स्थित एक घर में अवैध सैनिटाइजर फैक्ट्री संचालित हो रही थी। डिब्बा बंद सैकडों लीटर अमानक सैनिटाइजर मिला है। अलग-अलग ब्रांड के नाम से सैनिटाइजर पैक किया जा रहा था । विनोद अग्रमोदी नाम का व्यक्ति इस अवैध फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। ड्रग विभाग ने रायपुर की फैक्ट्री में छापा, अमानक सैनिटाइजर जब्त
03 Jun 2021 10:27AM,by: Vikash Kumar
नीति आयोग ने राज्यों की प्रगति संबंधी सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ टॉप स्टेट बना है। बता दें कि नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में राज्यों की प्रगति के आधार पर उनके प्रदर्शन को आंका जाता है और उनकी रैंकिंग की जाती है। इस सूचकांक में ओवर आल रैकिंग में छत्तीसगढ़ ने पिछली बार के मुक़ाबले अपने अंकों में भी सुधार किया है। वहीं, 16 लक्ष्यों में से एक लैंगिक समानता में सभी राज्यों को पीछे छोडते हुये छत्तीसगढ़ ने बाजी मारी है।
03 Jun 2021 10:26AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





