फ्रेंच ओपन: नडाल की रोलां गैरां में 101वीं जीत

feature-top
रिकॉर्ड 14वें फ्रेंच ओपन के लिए खेल रहे स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने जीत के साथ आगाज किया। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय एलेक्सी पोपीरिन को 6--3, 6-2, 7- 6 से हराकर लगातार 17वीं बार रोलां गैरां के दूसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने पेरिस की लाल बजरी पर लगातार 31वीं जबकि कुल 101वीं जीत दर्ज की। वह 2015 के बाद से यहां हारे नहीं हैं तब क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने मात दी थी। हालांकि अगले साल तीसरे दौर में चोट के चलते वह हट गए थे। यही नहीं 2016 के बाद सिर्फ तीन खिलाड़ी (डिएगो, डेविन गॉफिन,डोमिनिक थिएम)ही यहां उनसे कोई सेट जीत पाए हैं।अब बृहस्पतिवार को नडाल का सामना रिचर्ड गास्केट से होगा,।जिन्होंने हुगो गैस्टन को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया। उसी दिन नडाल अपना 35वां जन्मदिन भी मनाएंगे तो वह इसका जश्न जीत से मनाना चाहेंगे। नडाल अगर खिताब जीत जाते हैं तो यह उनकी 21वीं ट्रॉफी होगी और वह सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी उनके और रोजर फेडरर के नाम 20-20 खिताब हैं।
feature-top