10 जून को ज्येष्ठ अमावस्था पर इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर एक बजकर 42 मिनट से शुरू होगा जो शाम छह बजकर 41 मिनट तक चलेगा। सबसे अहम बातयह है कि यह सूर्यग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में नहीं देखा जा सकेगा।

feature-top

नासा की ओर से जारी इंटरएक्टिव मैप के मुताबिक भारत में यह सूर्य ग्रहण केवल लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर दिख सकता है।कहा जा रहा है कि इन जगहों पर भी कुछ ही मिनटों के सूर्यास्त के समय दिखेगा। 

वैसे इस सूर्यग्रहण को उत्तर पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तर एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा. नासा इस सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर रहा है जिससे दुनिया भर के लोग इस सूर्यग्रहण को देख सकेंगे. लाइव स्ट्रीमिंग आप इस लिंक पर देख सकेंगे.

feature-top