टोक्यो ओलंपिक: भारतीय दल की हौसलाअफजाई करेंगे पीएम मोदी, देंगे आधिकारिक विदाई

feature-top
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा। एक सूत्र ने बताया, 'प्रधानमंत्री ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें आधिकारिक विदाई देंगे। इसकी तारीख अभी तय नहीं है लेकिन यह 10 से 15 जुलाई के बीच किसी दिन होगा उन्होंने बताया कि यह समारोह देश में मौजूद खिलाड़ियों के लिए होगा जो इसके बाद टोक्यो रवाना होंगे। उन्होंने कहा, 'यह उन खिलाड़ियों के लिए होगा जो भारत से टोक्यो जाएंगे। जो खिलाड़ी विदेश में हैं, वे सीधे वहीं से टोक्यो रवाना होंगे।' उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अलावा ओलंपिक के लिए जो भी टोक्यो जाना चाहता है, उसे जरूरत के मुताबिक अनुमति दी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि कोरोना काल में मंत्रालय ने अधिकतम सहयोगी स्टाफ को भेजने के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला किया है।
feature-top