feature-top
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को 5 से 18 फीसद की टूट देखने को मिली। एक मिडीया रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयर लुढ़क गए।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने तीन फॉरेन फंड्स के अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। इन फंड्स ने अडाणी ग्रुप की कंपनियों में कुल 435 अरब रुपयों का कुल निवेश किया है।सोमवार को अडाणी इंटरप्राइजेज और निफ्टी 50 में लिस्टेड अडाणी पोर्ट् के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 15 - 15 फीसद की सबसे ज्यादा टूट देखने को मिली। सुबह 10:35 बजे के एक शेयर का मूल्य 20.70 फीसद टूटकर 12,70 रुपये प्रति शेयर पर चल रहा था। एक अधिकारी के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेनिफिशयल ओनरशिप से जुड़े पर्याप्त डॉक्यूमेंट नहीं होने के कारण NSDL ने यह कदम उठाया है।
feature-top