सियासी संग्राम: पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज

feature-top

बिहार में इन दिनों नई राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है।पार्टी में वर्चस्व कायम रखने के लिए पारस और चिराग गुट आमने-सामने है। पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का संसदीय बोर्ड का नया अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। इसपर आज फैसला किया जाएगा। पारस गुट की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है।आज ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पशुपति कुमार पारस अपना नामांकन भरेंगे और दोपहर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। यह बैठक लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष  चुनाव प्रभारी सूरज भान सिंह के निजी आवास पर होगा। हालांकि पार्टी कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं।


feature-top