feature-top
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के अनुभवों से सीख लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने तीसरी लहर की आंशका के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है और जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ,सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर उसे 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अवसरंचना (हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर)को सशक्त बनाने और राज्य के दूरदराज के इलाकों तक सभी सुविधाओं से युक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
feature-top