देश तेजी से डिजीटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। लोग मोबाइल से ही पैसों की लेनदेन और ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। बैंकों में लोगों की कतारें छोटी हो रही है तो वहीं मोबाइल फोन बैंक बनता जा रहा है। जिस रफ्तार से डिजिटल बैंकिंग का विस्तार हो रहा है उतनी ही तेजी से ऑनलाइन ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपनी शिकायतों को जल्द से जल्द रजिस्टर्ड करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

feature-top

ऑनलाइन और साइबर ठगी जैसे अपराधों से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे जुड़े मामलों की शिकायत को आसान और तेजी से निपटारे के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने साइबर और ऑनलाइन ठगी की शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम का शिकार होते हैं या ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में उलझते हैं तो आप 155260 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

feature-top