18 Jun 2021

Generic placeholder image

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच अध्यक्षता की दावेदारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है।इस बात की घोषणा स्वयं चिराग पासवान ने ही की है। उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को खारिज करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया है और कहा है कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया जाता है जिसमें लगभग 75 सदस्य होते हैं।जबकि गुरुवार को पटना में हुई लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में केवल 9 सदस्य उपस्थित थे। निलंबित सदस्यों ने मेरे चाचा को अध्यक्ष चुना है, जो अवैध है।

18 Jun 2021 02:26PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा सीएसओआई चाणक्यपुरी में अपने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए आयोजित विशेष टीकाकरण शिविर का दौरा किया। एक पखवाड़े के भीतर विभाग द्वारा आयोजित इस तरह का यह दूसरा शिविर है और 18 से 44 वर्ष की आयु के सभी पात्र उम्मीदवारों को कोविशील्ड टीका लगाया गया था। केंद्रीय मंत्री ने आशांवित होते हुए कहा कि कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया जायेगा और ऐसा करने के लिए नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

18 Jun 2021 01:40PM,
by: Vikash Kumar