51 साल के हुए राहुल गांधी, दिल्ली कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस, बांटेगी मास्क और खाना

feature-top

आज कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। आज राहुल गांधी 51 साल के हो जाएंगे और इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस राजधानी में सेवा दिवस मनाएगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे। इसमें फेस मास्क,दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है। 

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर निगम के 271 वार्डों में मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे लोगों को बाटेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मास्क,दवाइयां, पका हुआ खाना,पानी और दूसरी जरूरी चीजें बाटेंगे।


feature-top