कांकेर और नारायणपुर जिले को मिलेगी 222 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM भूपेश बघेल

feature-top

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर और नारायणपुर जिले को 222 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत के 275 विभिन्न विकास कार्यों की सौगातदेंगे।। मुख्यमंत्री अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कांकेर जिले में 152 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 145 कार्यों का और नारायणपुर जिले में 69 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 130 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

CM बघेल ऑनलाइन कार्यक्रम में कांकेर जिले में 105 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 38 कार्यों का लोकार्पण और 47 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत के 107 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे नारायणपुर जिले में 29 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 38 कार्यो का लोकार्पण और 40 करोड़ 19 लाख रूपए के 92 कार्यो का भूमिपूजन भी करेंगे।वे दोपहर 12 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के दोनों जिलों के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर रहे है।


feature-top