सजी खड़ी थी कार, चल रही थीं विदाई की रस्में तभी आ गई बाढ़

feature-top
अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेमिका या प्रेमी ने पहुंच कर रुकवाई शादी या फिर पुलिस ने दिया दखल, लेकिन बिहार में इससे अलग नजारा देखने को मिला। बिहार के सारण जिले के एक गांव में बारात आई। बारात का स्वागत भी किया गया। रात में सात फेरे हुए।दूल्हा और दुल्हन ने सात जन्मों तक साथ निभाने के वचन दिए। अगले दिन दुल्हन की विदाई की तैयारी की जा रही थी, तभी अचानक गांव में पानी घुस आया। बाराती और घाराती सब छोड़कर भाग गए।इस मुसीबत की घड़ी में पति ने कैसे निभाया साथ,अब दूल्हे को दुल्हन ले जानी की चिंता सताने लगी। गांव में पानी धीरे- धीरे बढ़ रहा था। देखते ही देखते पानी से गांव लबालब हो गया। गांव में नाव उतराने लगीं।दूल्हे को दुल्हन के साथ नाव में बिठालकर ले जाया गया।
feature-top