लेबनान को यूरोपीय संघ की चेतावनी

feature-top

यूरोपीय संघ ने लेबनान के नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

इस विषय पर चर्चा के लिए यूरोपीय संघ के विदेश नीति मामलों के प्रमुख जोसेप बुरेल ने बेरुत में लेबनान के राष्ट्रपति माइकल आउन से मुलाक़ात की। 

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि संघ लेबनान की मदद करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए पहले लेबनान को कदम उठाने होंगे। 

जोसेप बुरेल ने कहा, सुधारों की दिशा में जब तक प्रगति नहीं होती तब तक हम मदद नहीं कर सकते। मौजूदा संकट से देश को उबारने के लिए देश को तुरंत सुधारों की ज़रूरत है. हमारे पास संसाधन भी हैं और हम मदद करना भी चाहते हैं। लेकिन हम लेबनान की अधिक मदद कर सकें इसके लिए यहां सुधारों के लिए उठाए कदमों में तेज़ी लाए जाने की ज़रूरत है,आर्थिक संकट से उबरने के लिए ये ज़रूरी है।

उन्होंने कहा "हम प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन ये फ़ैसला अब लेबनान के नेतृत्व पर निर्भर है।


feature-top