टोक्यो ओलंपिक - जापान में भारतीय खिलाड़ियों से भेदभाव

feature-top
जापान के टोक्यो में इस साल ओलंपिक का आयोजन किया जाना है। इस बीच खबर आई है कि जापान में भारतीय खिलाड़ियों से भेदभावकिया जा रहा है।टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने भारतीय खिलाड़ियों पर कड़े नियम लागू किए हैं। इन नियमों के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक में खेलने आ रहे हर भारतीय खिलाड़ी को 7 दिनों तक लगातार कोरोना का टेस्ट कराना होगा ,उसके बाद ही वो टोक्यो आ सकते हैं। साथ ही, टोक्यो आने के बाद वह 3 दिनों तक किसी और विदेशी खिलाड़ी से मुलाकात नहीं कर सकते। इन नियमों को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। बता दें कि ये नियम भारत समेत 11 देशों के खिलाड़ियों पर लगाए गए हैं।
feature-top